Posts

Showing posts from September, 2021

स्वच्छता पहाड़ा

Image
दो एकम दो, साबुन से हाथ धो दो दूनी चार, स्वच्छ रखें घर द्वार । दो तिया छः स्वच्छता की जय । दो चौके आठ, नाखूनों को काट । दो पंचे दस, रोज करें ब्रश । दो छक्के बारह, शौचालय हो प्यारा दो सत्ते चौदह, आँगन में हो पौधा।  दो अट्ठे सोलह, साफ रखेंगे चोला। दो नवम अठारह, स्वच्छ हो गाँव हमारा.. दो दहम बीस, बचे डॉक्टर की फीस।