स्वच्छता पहाड़ा


दो एकम दो,

साबुन से हाथ धो

दो दूनी चार,

स्वच्छ रखें घर द्वार ।

दो तिया छः

स्वच्छता की जय ।

दो चौके आठ,

नाखूनों को काट ।

दो पंचे दस,

रोज करें ब्रश ।

दो छक्के बारह,

शौचालय हो प्यारा

दो सत्ते चौदह,

आँगन में हो पौधा। 

दो अट्ठे सोलह,

साफ रखेंगे चोला।

दो नवम अठारह,

स्वच्छ हो गाँव हमारा..

दो दहम बीस,

बचे डॉक्टर की फीस।

Comments

Popular posts from this blog

SVEEP SLOGANs for Elections

23 मार्च 1931

स्वागत गीत