Posts

Showing posts from 2023

स्वागत गीत

  स्वागत गीत सांसों की सरगम गाए सू स्वागतम सांसों की सरगम गाए सू स्वागतम सू स्वागतम - सू स्वागतम - सू स्वागतम आ ss आ ss आ ss मन मुतियन की माला गूंथे , ह्रदय कमल के फूल खिलाएं आ ss आ ss आ ss मन मुतियन की माला गूंथे , ह्रदय कमल के फूल खिलाएं प्रेम रंग रंगोली सजाए ओ ss ओ ss प्रेम रंग रंगोली सजाए शुभ घडी आई सुमंगलम सुमंगलम सांसों की सरगम गाए सू स्वागतम सू स्वागतम - सू स्वागतम - सू स्वागतम ........... आमंत्रित जो आप पधारे धन्य भाग्य हैं आज हमारे , आ ss आ ss आ ss आमंत्रित जो आप पधारे धन्य भाग्य हैं आज हमारे , फूलों से हम राह सजाए शुभ घडी आई सुमंगलम सुमंगलम सांसों की सरगम गाए सू स्वागतम सांसों की सरगम गाए सू स्वागतम सू स्वागतम - सू स्वागतम - सू स्वागतम

कैसे बनती है सोलर पैनल से बिजली?

कैसे बनती है सोलर पैनल से बिजली? सौर पैनल, जिन्हें फोटोवोल्टिक (पीवी) पैनल भी कहा जाता है,  ये निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से बिजली उत्पन्न करते हैं:  सूरज की रोशनी से फोटॉन सौर पैनलों से टकराते हैं, जिसमें सेमीकंडक्टर या अर्धचालक सामग्री, आमतौर पर सिलिकॉन से बने कई परस्पर जुड़े सौर सेल होते हैं। कहें तो एक सोलर पैनल कई सारे सेल्स का एक समूह होता है। 2 जब फोटॉन सौर कोशिकाओं से टकराते हैं, तो वे कोशिकाओं के भीतर इलेक्ट्रॉनों को उत्तेजित करते हैं।  इससे विद्युत धारा उत्पन्न होती है।  3 विद्युत धारा सौर पैनलों में तारों के माध्यम से प्रवाहित होती है और फिर एक इन्वर्टर को निर्देशित की जाती है।  4 इन्वर्टर सौर पैनलों द्वारा उत्पन्न प्रत्यक्ष धारा (डीसी) को प्रत्यावर्ती धारा (एसी) बिजली में परिवर्तित करता है, जो घरों और व्यवसायों में उपयोग की जाने वाली बिजली का प्रकार है। 5 इन्वर्टर द्वारा उत्पादित एसी बिजली का उपयोग किसी इमारत के भीतर बिजली उपकरणों और प्रकाश व्यवस्था के लिए किया जा सकता है।  यदि सौर पैनल आवश्यकता से अधिक बिजली उत्पन्न करते हैं, तो अतिरिक्त बि...

ज्येष्ठता सूची विभिन्न जनपदों की सूची इस लिंक से प्राप्त करें

 https://basicparishad.upsdc.gov.in/SeniortyList.aspx

23 मार्च 1931

 मर्द-ए-मैदां चल दिया सरदार, तेईस मार्च को । मान कर फ़ांसी गले का हार, तेईस मार्च को। आसमां ने एक तूफ़ान वरपा कर दिया, जेल की बनी ख़ूनी दीवार, तेईस मार्च को। शाम का था वक्त कातिल ने चराग़ गुल कर दिया, उफ़ ! सितम, अफ़सोस, हा ! दीदार, तेईस मार्च को। तालिब-ए-दीदार आए आख़री दीदार को, हो सकी राज़ी न पर सरकार, तेईस मार्च को। बस, ज़बां ख़ामोश, इरादा कहने का कुछ भी न कर, ले हाथ में कातिल खड़ा तलवार, तेईस मार्च को। ऐ कलम ! तू कुछ भी न लिख सर से कलम हो जाएगी, गर शहीदों का लिखा इज़हार, तेईस मार्च को। जब ख़ुदा पूछेगा फिर जल्लाद क्या देगा जवाब, क्या ग़ज़ब किया है तूने सरकार, तेईस मार्च को। कीनवर कातिल ने हाय ! अपने दिल को कर ली थी, ख़ून से तो रंग ही ली तलवार, तेईस मार्च को। हंसते हंसते जान देते देख कर 'कुन्दन' इनहें, पस्त हिम्मत हो गई सरकार, तेईस मार्च को।

बैंक में जमा पैसों पर अधिकतम ब्याज कैसे प्राप्त करें ?

SIP (Systematic Investment Plan) एक समझदारी भरा निर्णय... मकान बनाने या खरीदने के लिए अमूमन सबको बैंकों से लोन तो लेना ही पड़ता है। अभी कर्ज की ब्‍याज दरें इतनी ज्‍यादा हो गई हैं कि इसे चुकाने तक आपको मूलधन से ज्‍यादा ब्‍याज देना पड़ता है।  कितना अच्‍छा हो कि कोई ऐसा उपाय निकालें कि  होम लोन का ब्‍याज (Home Loan Interest) भी चुकता हो जाए और लोन पूरा होने तक ब्‍याज का पूरा पैसा भी वापस मिल जाए।  होम लंबे का टेन्‍योर काफी लंबा होता है और यही कारण है कि इस पर आपको ज्‍यादा ब्‍याज देना पड़ता है, लेकिन इस लंबे टेन्‍योर का इस्‍तेमाल आप अपनी पूंजी बढ़ाने में भी कर सकते हैं, जिससे ब्‍याज का पैसा वापस आ जाएगा ।  चौंक गए न! सुनने में तो आपको यह चमत्‍कार जैसा लगता होगा लेकिन निवेश के कुछ तरीके ऐसे भी हैं, जो इसे हकीकत में बदल सकते हैं ।  आप जितने समय में अपने होम लोन की ईएमआई (Home Loan EMI) चुकाएंगे, उतने ही समय में आपके ब्‍याज के बराबर रकम इकट्ठा हो जाएगी।  इसके लिए आपको बहुत ज्‍यादा निवेश की जरूर भी नहीं होगी. अगर फॉर्मूला देखें तो आपकी जितनी ईएमआई है, उसका महज 20 फ...